![]() |
| कोरोना का कहर |
देश भर में कोरोना
वायरस का संक्रमण अपने पैर पसारे जा रहा है, अब इसकी चपेट में हर कोई व्यक्ति आ
रहा है। आज दिल्ली से सटे नॉएडा से एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया है, इसके
अलावा नोएडा के प्राइवेट फर्म
में काम करने वाले एक व्यक्ति को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया था। साथ ही बेंगलुरु
में कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं। 6 मार्च को अमेरिका से आए 56 वर्षीय
बुजुर्ग और स्पेन से लौटे एक 25 वर्षीय युवती का टेस्ट पॉजिटिव आया है। दोनों को
आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। फ़िलहाल, अब तक कर्नाटक से 13 मामले सामने आ चुके
हैं, जिसमें एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
इस मामले में नॉएडा
के मुख्य चिकत्सा अधिकारी ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि संक्रमित
व्यक्ति कुछ ही रोज़ पहले इंडोनेशिया से
आया था, जिसके बाद इसका सैंपल लिया गया था जो कि आज पॉजिटिव आ गया है। फ़िलहाल
संक्रमित रोगी को मंगलवार रात ही ग्रेटर नोएडा के GIMS में भर्ती कराया गया है। उसके घर और आस-पास के घरों को
सैनिटाइज करवा दिया गया है। गुरुग्राम में कोरोना वायरस के दूसरे मरीज की पुष्टि
हो गई है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के आइसोलेशन
वार्ड में रखा गया है। दो दिन में दूसरा मामला सामने आने से प्रशासन में हड़कंप
मचा हुआ है। इससे पहले मंगलवार को भी एक महिला को कोरोना होने की पुष्टि हुई थी।
लखनऊ में एक रेजिडेंट डॉक्टर भी संक्रमित हो गया है। वह कोरोना से पीड़ित मरीज
का इलाज कर रहा था। डॉक्टर के अंदर कोरोना के सिम्टम्स मिले थे, जिसके बाद उसका टेस्ट कराया गया। टेस्ट पॉजिटिव
आ गया है। डॉक्टर को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कराया गया है। देशभर में कोरोना
मरीजों की संख्या 153 हो गई है। अकेले नोएडा
में कोरोना वायरस के अब तक 4 पॉजिटिव केस आए
हैं।
सेना में भी मिला कोरोना संक्रमित
![]() |
| भारतीय सेना |
कोरोना वायरस से भारती सेना भी अछूती नहीं रही है भारतीय सेना के एक जवान में
कोरोना वायरस का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार संक्रमित जवान लद्दाख स्काउट
का है। खबर की माने जवान के पिता हाल ही में ईरान से लौटे थे। जाँच में वह भी
कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। फ़िलहाल संक्रमित जवान का इलाज चल रहा है और बाकि टुकड़ी
की भी जाँच जारी है। वहीं जवान की पत्नी, बहन सहित अन्य परिजनों को
कोरेंटाइन किया गया है।
कोरोना के कारण माता के कपाट हुए बंद :-
केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कोरोना वायरस के मद्देनजर वैष्णो
देवी यात्रियों के लिए अर्द्धकुंवारी स्थित प्राकृतिक गर्भजून गुफा को बंद और अटका
आरती को संक्षिप्त कर दिया गया है। गुफा के पास श्री वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की
ओर से दान पत्र लगाकर भक्तों को बाहर से ही कुछ दूरी से दर्शन करने के लिए कहा गया
है।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अब तक आठ संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। जीएमसी
कठुआ में दो संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। दोनों के सैंपल जांच के लिए
भेजे गए हैं। कठुआ के लखनपुर में बाहरी राज्यों से आने वाली बसों को सैनेटाइज किया
जा रहा है। उधर, सेना 1000 लीटर विशेष
केमिकल दिल्ली से श्रीनगर 18 मार्च को लाने पर सहमत हुई है। स्थानीय प्रशासन
ने सेना की चिनार कोर से इसके लिए आग्रह किया था।
कोरोना से डरे व्यापारी बोले देश भर लागु करे 144:-
कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच उद्योगपतियों और स्टार्टअप चलाने वाले कुछ लोगो
के समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लिखित में अपील अपील की है कि
कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए सख्ती से कदम उठाए और सभी प्रमुख शहरों में
धारा 144 लागू कर पूरी तरह से बंदी
कर दें।
उद्योगपतियों और स्टार्टअप चलाने वाले लोगो के इस समूह ने कहा कि यह वायरस
राष्ट्रीयता के आधार पर भेदभाव नहीं करता, बल्कि राष्ट्र बड़ा हो या
छोटा, इस वायरस से लड़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है एक ठोस और
मजबूत कदम। 20 मार्च महत्वपूर्ण शहरों
में लॉकडाउन और धारा 144 लगना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा, लॉकडाउन और धारा 144 लागू करने से मौतों को पांच गुना कम किया जा
सकता है।


0 Comments